||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम ने यस बैंक सिक्योरिटीज के नाम पर फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो वांछित आरोपियों को अमृतसर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1 सिम, और 1 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इस गैंग द्वारा 6 राज्यों में फैली 2.05 करोड़ रुपये की कुल 15 साइबर फ्रॉड घटनाओं का भी खुलासा हुआ हैं। वहीं, अब तक 87.69 लाख रुपये पीड़ितों को रिफंड कराए जा चुके हैं।
कैसे दिया गया था लाखों का चूना?
दरअसल, 18 दिसंबर 2024 से 22 मार्च 2025 तक, वसुंधरा (इंदिरापुरम) निवासी पीड़ित तेजपाल सिंह को फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर, व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर और यस बैंक सिक्योरिटीज के नाम की फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट WWW.YSTSVIP.COM के जरिए निवेश कराने को कहा गया। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर कुल 4,96,58,725 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने 7 अप्रैल 2025 को थाना साइबर क्राइम में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस ने साहिल कपूर और हिमांशु महाजन को अमृतसर से दबोच लिया। ये दोनों “साहिल एंटरप्राइजेज” नाम की फर्जी फर्म बनाकर पंजाब एंड सिंध बैंक में चालू खाता खोलकर ठगी की रकम उसमें जमा करवाते थे। खाते के ट्रांजेक्शन का 5% कमीशन इन्हें मिलता था। इनका तीसरा साथी मुकेश अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी हैं।
6 राज्यों की 15 घटनाओं का खुलासा — कुल ठगी 2.05 करोड़ रुपये
अभियुक्तों के डिजिटल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में पता चला कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था।
महाराष्ट्र (पुणे समेत) – 4 घटनाएं
• 22.90 लाख रुपये • अन्य पीड़ितों से लाखों की ठगी
राजस्थान – 2 घटनाएं
• 3 लाख • 10,000 रुपये
तमिलनाडु – 4 घटनाएं
• 24.02 लाख • 8.09 लाख • 4.66 लाख • 1.06 लाख
उत्तर प्रदेश – 1 घटना
• 5.26 लाख (वाराणसी)
दिल्ली – 3 घटनाएं
• 11.40 लाख • 15.82 लाख • 67 लाख
कर्नाटक – 4 घटनाएं
• 4.50 लाख • 24.27 लाख • 42.52 लाख • 6.80 लाख, कुल ठगी राशि — 2.05 करोड़ रुपये हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार साहिल और हिमांशु ने बताया कि— • साहिल अमृतसर के एक होटल में नौकरी करता था, जहाँ उसकी मुलाकात हिमांशु से हुई। • दोनों ने मिलकर फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाता खुलवाया। • यह खाता उन्होंने मुकेश नाम के व्यक्ति को दे रखा था, जो ट्रांजेक्शन करवाता था। • दोनों को हर ट्रांजेक्शन पर 5% कमीशन मिलता था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
• साहिल कपूर, पुत्र हरीश कपूर निवासी 53A आनंद विहार कॉलोनी, चभल रोड, अमृतसर उम्र — 39 वर्ष • हिमांशु महाजन, पुत्र रमन महाजन निवासी मेन बाजार, गेट हकीमा, अमृतसर उम्र — 28 वर्ष।
बरामदगी
• 2 मोबाइल फोन • 1 सिम कार्ड • 1 एटीएम कार्ड
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









