![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई को प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी लगातार संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दें रहे हैं। अपने कार्यालय में प्रतिदिन शिकायत लेकर आने वाले लोगों से वे स्वयं मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनते हैं तथा प्रत्येक प्रकरण के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। जनसुनवाई का निर्धारित समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हैं, लेकिन केशव कुमार चौधरी केवल निर्धारित समय तक सीमित नहीं रहते। यदि समय समाप्त होने के बाद भी कोई फरियादी उनके कार्यालय पहुंचता हैं तो वे उसे बिना सुने वापस नहीं भेजते। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद ही जनसुनवाई समाप्त करते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें निर्धारित समय से अधिक देर तक कार्यालय में बैठना पड़े। शिकायतकर्ता बताते हैं कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रत्येक व्यक्ति को पूरा समय देते हैं, उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं और मामले के तथ्यों को समझने के बाद संबंधित अधिकारी को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी करते हैं। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। जनसुनवाई में आने वाले अनेक लोगों का कहना हैं कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता हैं और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती हैं। यही कारण हैं कि बड़ी संख्या में फरियादी उनकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त करते हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में इस प्रकार की जनसुनवाई आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








