लोनी में साले की हत्या की साजिश नाकाम, फायरिंग मामले में जीजा और उसका साथी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस किया बरामद, एसीपी लोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। लोनी थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने अपने साले की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को राजेश ने थाना लोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बुलेट सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर उनके बेटे तुषार पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य संकलन और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर विवेक और नवनीत उर्फ मीनू के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई। रविवार 5 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर लोनी थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने दोनों आरोपियों को लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ।

पारिवारिक विवाद बना फायरिंग की वजह

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी विवेक ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसके साले तुषार के साथ भी कहासुनी और बदसलूकी हुई, जिससे वह नाराज था। बदला लेने की नीयत से उसने अपने मित्र नवनीत उर्फ मीनू के साथ मिलकर 3 जुलाई की रात अपने ससुराल न्यू विकास नगर, लोनी पहुंचकर तुषार पर फायरिंग की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल नवनीत लेकर आया था।

हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका हैं आरोपी

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी नवनीत वर्ष 2021 में मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में जेल जा चुका हैं। जेल के दौरान उसकी मुलाकात नावेद बिलोरी नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे जेल से बाहर आने के बाद उसने अवैध पिस्टल खरीदी थी। पुलिस इस संबंध में भी आगे की जांच कर रही हैं।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। साथ ही आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें