लिंक रोड पुलिस का खुलासा: फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, ₹80 हज़ार का माल बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की थाना लिंक रोड पुलिस ने फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 किलोग्राम कॉपर पाइप, जिसकी कीमत लगभग 80 हज़ार रुपये हैं, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार तथा 2,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 जून 2026 को मेसर्स आनंद रेफ्रिजरेशन प्रा. लि., साइट-4, साहिबाबाद के एडमिन अनूप छिब्बर ने थाना लिंक रोड में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 जून की रात अज्ञात चोर फैक्ट्री से नए कॉपर पाइप चोरी कर ले गए थे। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतर्क जांच के आधार पर 2 जुलाई 2026 को थाना लिंक रोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों अंचुल और फैसल उर्फ शकील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी फैसल ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ पहले भी कई फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं। उसने धीर एक्सपोर्ट और एक मूर्ति निर्माण कंपनी में हुई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चोरी का माल कबाड़ियों को बेचकर मिलने वाले पैसों से आरोपी नशे की लत पूरी करते थे। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास हैं। आरोपी फैसल उर्फ शकील के विरुद्ध गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अंचुल के खिलाफ चोरी, चोरी का माल बरामद होने और आर्म्स एक्ट के तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें