![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण ज़ोन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना लोनी क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देशन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
![]()
पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त लोनी, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, थाना प्रभारी लोनी, लोनी बॉर्डर, अंकुर विहार, ट्रोनिका सिटी, भोजपुर, निवाड़ी तथा मसूरी सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एवं करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
![]()
92 अपराधियों का सत्यापन
विशेष सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने कुल 92 अपराधियों का सत्यापन किया, जिनमें—
• 41 हिस्ट्रीशीटर
• 22 लुटेरे, चोर एवं स्नैचर
• 17 गौकश
• 12 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधी शामिल रहे।
![]()
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करना हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








