||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो गई। घटना संगम विहार चौकी क्षेत्र में बहटा नहर के रास्ते के पास की बताई जा रही हैं। फायरिंग में संदीप नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी हैं। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना मिलने पर एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा हैं विवाद
शिकायतकर्ता नेपाल सिंह धामा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, एक प्लॉट को लेकर विपक्षी पक्ष के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा हैं। तहरीर में बताया गया हैं कि इस संबंध में ए.सी.जे. (एसडी) 10वीं, गाज़ियाबाद की अदालत में वाद संख्या 799/2026 विचाराधीन हैं। तहरीर के मुताबिक, 25 मई 2026 को न्यायालय की ओर से विपक्षी पक्ष को विवादित संपत्ति पर वादी के शांतिपूर्ण कब्जे एवं उपयोग में बाधा उत्पन्न नहीं करने तथा निर्माण कार्य में रुकावट नहीं डालने का आदेश दिया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप हैं कि इसके बाद से ही विपक्षी पक्ष उससे रंजिश रखने लगा और कई बार धमकी भी दी गई।
प्लॉट पर मौजूद लोगों पर पथराव का आरोप
नेपाल सिंह धामा की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे वह अपने प्लॉट की देखरेख कर रहा था। उस दौरान गांव के कुछ परिचित लोग भी उसके साथ मौजूद थे। तहरीर में आरोप लगाया गया हैं कि इसी दौरान ऋषिपाल, विक्रान्त, गजेन्द्र और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और कथित तौर पर अस्थायी कमरे के ऊपर पहले से रखी ईंटों और रोडों से वहां मौजूद लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद ऋषिपाल ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली का निशाना चूक गया। आरोप हैं कि इसके बाद विक्रान्त ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर किया। यह गोली भी कथित तौर पर अपने लक्ष्य से चूककर वहां मौजूद संदीप पुत्र कृष्णपाल की जांघ में जा लगी।
गोली लगने से घायल हुआ संदीप
गोली लगने के बाद संदीप मौके पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पुलिस की सहायता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा हैं। शिकायतकर्ता ने तहरीर में दावा किया हैं कि उसने ऋषिपाल और विक्रान्त को फायरिंग करते हुए अपनी आंखों से देखा। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया हैं कि घटना के समय अंकुर पुत्र सतपाल भी मौके पर मौजूद था। घायल संदीप को अस्पताल पहुंचाने और उसके इलाज में व्यस्त होने के कारण शिकायत देने में देरी होने की बात कही गई हैं।
10 से अधिक राउंड फायरिंग का आरोप
स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार घटना के दौरान 10 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप हैं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए और उन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही हैं।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस घायल युवक के उपचार की जानकारी लेने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं। तहरीर में नामजद आरोपियों के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति का भी उल्लेख हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
RLD समर्थक संजय धामा का नाम भी सामने आया
घटना को लेकर सामने आई जानकारी में संजय धामा का नाम भी सामने आया हैं। उन्हें राष्ट्रीय लोकदल (RLD) समर्थक बताया जा रहा हैं। हालांकि, उपलब्ध तहरीर में शिकायतकर्ता के रूप में नेपाल सिंह धामा का नाम दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस जांच के दौरान यह भी स्पष्ट करेगी कि घटनास्थल पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और फायरिंग की घटना में किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस का कहना हैं कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल से बरामद साक्ष्य और तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
