||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार, 20 सितंबर 2026 को थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में महिला वालंटियर फोर्स (Mahila Volunteer Force-MVF) सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को समझना तथा महिला सुरक्षा के लिए पुलिस और समाज के बीच सहभागिता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं MVF नेटवर्क से जुड़ेंगी
MVF पहल के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं को जोड़ा जा रहा हैं। इनमें डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिकाएं, समाजसेवी, काउंसलर, उद्यमी, गृहिणियां सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। महिला वालंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद स्थापित कर सुरक्षा से जुड़े स्थानीय मुद्दों को पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी।
महिला सुरक्षा के साथ साइबर जागरूकता पर जोर
सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध पुलिस और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, निजी जानकारी के दुरुपयोग और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। MVF के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को संबंधित पुलिस इकाई, काउंसलिंग और अन्य सहायता तंत्र से जोड़ने में भी सहयोग किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना भी इस पहल का हिस्सा हैं।
591 महिला वालंटियर्स को जोड़ा गया
कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चिन्हित की गई महिला वालंटियर्स को MVF नेटवर्क से जोड़ा गया हैं। उपलब्ध सूची के अनुसार कुल 591 महिला वालंटियर्स इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। पुलिस के अनुसार MVF का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को केवल घटना के बाद पुलिस तक पहुंचाने के बजाय जागरूकता, संवाद और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से सुरक्षा का वातावरण मजबूत करना हैं।
पुलिस और समाज के बीच मजबूत होगा संवाद
MVF सम्मेलन के माध्यम से पुलिस और महिला वालंटियर्स के बीच नियमित संवाद एवं समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि महिला सुरक्षा को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हुए MVF नेटवर्क का आगे भी विस्तार किया जाएगा। “बात उसकी, बदलाव सबका” के संदेश के साथ यह पहल महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सुरक्षित और सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
