मसूरी में बस पर फायरिंग की वारदात का खुलासा, मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने 28 सितंबर 2026 को दिल्ली-बदायूं मार्ग पर चलती यात्री बस पर हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को जगजीत नगर, न्यू उस्मानपुर दिल्ली निवासी मोहम्मद आरिफ ने थाना मसूरी में तहरीर दी थी। आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते अरसलान और उसके साथी ने बस के चालक शरीफुद्दीन व कंडक्टर तालिब को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना में कंडक्टर तालिब और उसके साथी कमरूद्दीन अंसारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संखया- 329/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को थाना मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस पर फायरिंग करने वाले आरोपी बिना नंबर की स्कूटी से हापुड़ की तरफ से भूडगढ़ी बंबा होते हुए निकलने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भूडगढ़ी बंबा पर सघन चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद हापुड़ की ओर से एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने स्कूटी मोड़कर तेज गति से निर्माणाधीन फैक्ट्री की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ लिया।

2 आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार बरामद

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान अनस पुत्र चांद, निवासी तीसरा पुस्ता जगजीत नगर, थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में की। उसके कब्जे से एक 32 बोर देशी पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान नदीम पुत्र अनीस अंसारी, निवासी न्यू मुस्तफाबाद, नेहरू विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की हैं।

पूछताछ में रंजिश और साजिश का खुलासा

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों दिल्ली में आसपास रहते हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक व्यक्ति वासिद को अपना बॉस बताते हुए उसके गैंग से जुड़े होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते आरिफ उर्फ मूसा को निशाना बनाने की योजना की जानकारी दी। कथित तौर पर वासिद ने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और आरोपियों को अवैध हथियार, कारतूस तथा बिना नंबर की स्कूटी उपलब्ध कराई। आरोपियों के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को उन्होंने दिल्ली से चल रही बस की रेकी की और सुनसान स्थान की तलाश में आगे बढ़ते रहे। स्कूटी में तेल कम होने के कारण उन्होंने मसूरी क्षेत्र में बस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में दो लोग घायल हुए थे। घटना के बाद आरोपी हापुड़ की ओर भाग गए और बाद में वापस लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने घायल आरोपी अनस को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें