गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने महापुरुषों को किया नमन, कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के आदर्शों और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देने तथा पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा जैसे आदर्शों को याद किया गया। जयंती समारोह के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें