जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शासनादेश के अनुपालन में माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के क्रम में शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों—सदर, लोनी एवं मोदीनगर—में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 207 शिकायतें एवं प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सदर तहसील में 54 शिकायतें, 09 का मौके पर निस्तारण
सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सदर तहसील में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लोनी तहसील में 47 शिकायतें, 05 शिकायतों का समाधान
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में लोनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए। लोनी तहसील में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मोदीनगर तहसील में सबसे अधिक 106 शिकायतें प्राप्त
मोदीनगर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार ने की। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मोदीनगर तहसील में कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हैं। अधिकारियों द्वारा फरियादियों की शिकायतों को सुनने के साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के आंकड़ों के अनुसार सदर में 54, लोनी में 47 और मोदीनगर में 106 शिकायतें, कुल 207 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सदर में 09, लोनी में 05 और मोदीनगर में 07, कुल 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
