गाज़ियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, 1346 व्यक्तियों पर कार्रवाई

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना, आमजन एवं राहगीरों को होने वाली असहज स्थिति से बचाना तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हैं। पुलिस कमिश्नरेट के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रतिदिन सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही हैं। अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब के ठेकों के आसपास, सड़क किनारे तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले तो होगी कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया जा रहा हैं। इसके बाद संबंधित व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा हैं और नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं, बच्चों एवं अन्य आम नागरिकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा हैं।

1346 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 1346 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी यातायात पुलिस की नजर

वहीं, यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही हैं। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही हैं

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना अभियान का उद्देश्य

यातायात पुलिस के इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और शराब का सेवन करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों अभियानों को आगे भी प्रभावी रूप से जारी रखने की बात कही गई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें