||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले ‘वादी संवाद दिवस’ के क्रम में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को कमिश्नरेट के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया।
पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में संचालित वादी संवाद नीति के तहत इस पहल का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सीधा एवं सार्थक संवाद स्थापित करना हैं, ताकि विवेचनाधीन मामलों की प्रगति की जानकारी वादियों को समय से मिल सके और उनकी समस्याओं एवं प्रश्नों का तथ्यात्मक समाधान किया जा सके।
विवेचना की प्रगति से वादियों को कराया गया अवगत
वादी संवाद दिवस के दौरान एफआईआर, एनसीआर एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान वादियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देने का प्रयास किया गया। पुलिस की ओर से वादियों को उनके प्रकरण से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जोनवार 244 वादियों ने किया संवाद
30 सितंबर को आयोजित वादी संवाद दिवस में कमिश्नरेट के तीनों जोन में कुल 244 वादी थानों पर उपस्थित हुए।
वहीं, जोन में उपस्थित वादियों की संख्या कुछ इस प्रकार हैं, जिसमें नगर जोन में 68, ट्रांस हिंडन जोन में 85 और ग्रामीण जोन में 91 कुलमिलाकर 244 हैं।
आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण जोन में 91, ट्रांस हिंडन जोन में 85 तथा नगर जोन में 68 वादी पुलिस के साथ संवाद के लिए थानों पर उपस्थित हुए।
पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल
गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार वादी संवाद दिवस का उद्देश्य केवल मामलों की प्रगति बताना ही नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सहयोग को और मजबूत करना हैं। इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर प्राप्त हो और वह न्याय की प्रक्रिया से जुड़ा रहे।
कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि जनकेन्द्रित पुलिसिंग के दृष्टिगत इस प्रकार के नवाचार भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India