||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न पुलिस अभियानों की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। दरअसल, सोमवार 28 सितंबर 2026 को ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन द्वारा थाना इन्दिरापुरम स्थित मीटिंग हॉल में ट्रांस हिंडन जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न पुलिस अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य ट्रांस हिंडन जोन में पुलिसिंग को और मजबूत करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना रहा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
