||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार, 27 सितंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने थाना शालीमार गार्डन एवं थाना टीला मोड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डीसीपी ने दोनों थाना परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के अभिलेखों, व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों को जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ऋजुल ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से थाना स्तर पर नियमित निरीक्षणों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही हैं, ताकि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
