खोड़ा पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी और ATM कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना खोड़ा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और बैंक डेबिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की मोटर साइकिल, 9 बैंक डेबिट कार्ड और कार्ड के जरिए धोखाधड़ी से निकाले गए 20 हज़ार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 की रात चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना खोड़ा पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी स्थित बुध बाजार के पास एक्सिस बैंक एटीएम से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमल किशोर (23), सोनू (26), आजाद (25) और अमित कुमार (20) के रूप में हुई हैं। वहीं, आरोपी क्रमशः जालौन, नूंह मेवात और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

दिल्ली से मोटर साइकिल चोरी करने की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बरामद मोटर साइकिलों में से दो को उन्होंने मिलकर दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस अब बरामद अन्य वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही हैं।

ATM में शटर दबाकर करते थे धोखाधड़ी

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने डेबिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने का तरीका भी बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी परिचितों और आसपास के लोगों को पैसे का लालच देकर उनके डेबिट कार्ड और PIN/पासवर्ड की जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद संबंधित खातों में रकम जमा कर ATM से निकासी के दौरान कथित तौर पर ATM मशीन के शटर को अंगूठे से दबाकर रखते थे। पुलिस के अनुसार, इससे मशीन पर ट्रांजेक्शन असफल होने का संदेश दिखाई देता था, जबकि आरोपी रकम निकाल लेते थे। इसके बाद कार्डधारक को ट्रांजेक्शन फंसने की बात बताकर बैंक में शिकायत कराने के लिए कहा जाता था। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को खोड़ा के प्रेम विहार स्थित HDFC बैंक ATM से चांदनी सिंह और अमित कुमार सिंह के डेबिट कार्ड से 10-10 हज़ार रुपये इसी तरीके से निकाले गए थे। पुलिस ने बताया कि बरामद 20 हज़ार रुपये इसी कथित धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 317(2) और 317(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी विमल किशोर और सोनू के खिलाफ कुल 6-6 अभियोग, जबकि आजाद के खिलाफ 5 और अमित कुमार के खिलाफ 6 अभियोग दर्ज बताए गए हैं। इनमें दिल्ली में वाहन चोरी तथा जालौन/हरियाणा में ATM कार्ड चोरी और वाहन चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है॔।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें