डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों से पुलिस आयुक्त ने की वार्ता, ड्यूटी आवर्स और व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने वाली डायल-112 व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय ने डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी आवर्स, कार्य व्यवस्था एवं ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त ने डायल-112 सेवा के माध्यम से आमजन से प्राप्त होने वाले फीडबैक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि घटनास्थल पर पहुंचने, शिकायतकर्ताओं से संवाद करने तथा आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के दौरान उन्हें किस प्रकार की व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ड्यूटी से संबंधित व्यवस्थाओं एवं पुलिसकर्मियों से प्राप्त सुझावों पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि डायल-112 आमजन और पुलिस के बीच त्वरित संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए इस सेवा से जुड़े प्रत्येक पुलिसकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं बेहतर जनसंपर्क के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें