गाज़ियाबाद के 24 थानों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष ऑडिट, 34 पार्कों में CCTV खराब मिले

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा सार्वजनिक पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ऑडिट अभियान चलाया गया। 26 सितंबर 2026 को कमिश्नरेट के सभी 24 थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों का मौके पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों को चिन्हित किया। निरीक्षण में CCTV कैमरों की उपलब्धता और कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा गार्ड, प्रकाश व्यवस्था, डार्क स्पॉट, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।

34 पार्कों में CCTV कैमरे मिले खराब

सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस टीमों को कुल 34 पार्कों में CCTV कैमरे कार्यशील नहीं मिले। इसके अलावा 10 पार्कों में निर्माण या जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था, जिसके कारण वहां फिलहाल उचित प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था नहीं थी। कुछ पार्कों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं होने की स्थिति भी सामने आई। वहीं, कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुरक्षा सुविधाओं से जुड़ी कमियां भी चिन्हित की गईं।

संबंधित विभागों को भेजी गई कमियों की जानकारी

पुलिस द्वारा ऑडिट के दौरान सामने आई सुरक्षा संबंधी कमियों की जानकारी संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों को दी गई हैं। पुलिस के अनुसार, चिन्हित कमियों को दूर कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई और सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया हैं।

पार्कों में नियमित पेट्रोलिंग करेगी मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम

पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया हैं कि महिला सुरक्षा ऑडिट को केवल एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा चिन्हित पार्कों में नियमित भ्रमण और पेट्रोलिंग की जाएगी। इस दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ पार्कों में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

यूपी-112 के रूट चार्ट की भी समीक्षा

महिला सुरक्षा अभियान के तहत कमिश्नरेट में संचालित यूपी-112 वाहनों के रूट चार्ट की भी समीक्षा की गई। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि सार्वजनिक पार्कों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों को यूपी-112 वाहनों के नियमित गश्ती मार्ग में शामिल किया गया हैं।।आवश्यकता के अनुसार रूट चार्ट में संशोधन और अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था भी की गई हैं, ताकि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की प्रभावी एवं नियमित मौजूदगी बनी रहे।

सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर लगातार निगरानी

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही हैं। सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनके निराकरण का प्रयास किया जा रहा हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड, मिशन शक्ति केंद्रों और यूपी-112 वाहनों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें