इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में वांछित स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध तमंचा बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित स्नैचर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल, 315 बोर का तमंचा, खोखा-कारतूस तथा पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया गया हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम सेक्टर-1 वसुंधरा टी-पॉइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिंडन की ओर से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को चेकिंग करते देखकर उसने बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने संदिग्ध होने पर उसका पीछा किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान आमिर अली उर्फ अमन पुत्र रफीक, निवासी चिल्ला गांव, मयूर विहार फेस-1, दिल्ली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

कई मामलों में वांछित बताया गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आमिर अली थाना इंदिरापुरम के मुकदमा संख्या 784/2026, धारा 109(1)/317(2) बीएनएस एवं 3/5/27 आयुध अधिनियम में वांछित था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

चैन और मोबाइल स्नैचिंग के साथ बाइक चोरी की बात कबूली

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सुहैल के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर और गाज़ियाबाद क्षेत्र में चैन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग तथा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब एक माह पहले कविनगर थाना क्षेत्र में भी स्नैचिंग की घटना करने की बात बताई हैं। आरोपी ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि घटनाओं में मिलने वाली चैन और मोबाइल फोन को बेचकर प्राप्त रकम को वह खाने-पीने तथा अन्य शौक में खर्च करता था।

करीब एक दर्जन मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आमिर अली के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस मामले में आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसके साथी सुहैल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें