गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर आए लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ-साथ फरियादियों को समय से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, नवागन्तुक आईपीएस अधिकारी रिजुल ने पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा हैं और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें