||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कविनगर पुलिस ने स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस-खोखा, सोने की टिक्की और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई हैं।
11 सितंबर को महिला का मंगलसूत्र छीना था
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को आरके पुरम, गोविन्दपुरम निवासी महिला ने थाना कविनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि सफेद स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से करीब 5 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना कविनगर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
CCTV और लोकल इनपुट से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 23 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कविनगर पुलिस टीम आईडीएल कॉलेज रोड चौराहा, शताब्दीपुरम के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए संजय नगर स्थित चिकित्सालय भेजा।
एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा का वर्जन
एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि 11 सितंबर को आरके पुरम गोविन्दपुरम में महिला से मंगलसूत्र स्नैचिंग की घटना हुई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर लगातार काम किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर 23 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी को रोका गया, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर मंगलसूत्र स्नैच करने की बात बताई हैं। आरोपी के कथित बयान के अनुसार, मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बनाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। इसके अलावा आरोपी ने आरडीसी क्षेत्र में दो मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में भी शामिल होने की बात बताई हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
पूछताछ में सामने आई अन्य वारदातें
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर 11 सितंबर को आरके पुरम, गोविन्दपुरम से महिला का मंगलसूत्र छीना था। उसके कथित बयान के अनुसार मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली गई थी। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी ने आरडीसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोबाइल फोन स्नैच करने की बात भी बताई हैं। आरोपी के अनुसार, वह सोने की टिक्की बेचने और अन्य घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी पुत्र स्माईम मंसूरी, निवासी लोहिया नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, इमरान के विरुद्ध कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में स्नैचिंग के 3 मुकदमे और वाहन चोरी का 1 मुकदमा दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
