गाज़ियाबाद में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत ‘ब्रिजिंग जेनरेशन्स’ कार्यक्रम आयोजित, बुजुर्गों से मिले स्कूली छात्र

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, संरक्षण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को दुहाई स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में विशेष सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम ‘ब्रिजिंग जेनरेशन्स’ (Bridging Generations) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रोजेक्ट कर्तव्य’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद स्थापित कर पीढ़ीगत दूरी को कम करना तथा सामाजिक संबंधों को मजबूत करना रहा।

बुजुर्गों के साथ बच्चों ने साझा किए आत्मीय पल

कार्यक्रम के दौरान सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। बच्चों ने बुजुर्गों के जीवन-अनुभवों को सुना और उनसे जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण सबक सीखे। वहीं, बच्चों ने अपना समय और स्नेह देकर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान एवं अपनापन महसूस कराया। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार यह पहल ‘सेवा, सुरक्षा, समर्पण’ के मूलमंत्र पर आधारित ‘ऑपरेशन सवेरा’ की भावना के अनुरूप हैं। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को यह भरोसा दिलाना हैं कि पुलिस प्रशासन और समाज उनके साथ खड़ा हैं।

वरिष्ठ नागरिक सेल और थाना मधुबन बापूधाम ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक सेल तथा थाना मधुबन बापूधाम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। पुलिस टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

यूपी में 16.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत

पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अब तक 16.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण हो चुका हैं। पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की क्षेम-कुशलता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानों की बीट पुलिस द्वारा प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार उनके निवास पर जाकर हालचाल लिया जाता हैं।

वरिष्ठ नागरिकों से पंजीकरण की अपील

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों से ‘सवेरा’ योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अपील की हैं। पंजीकरण के लिए नागरिक 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा SrCitizenReg पोर्टल/मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता हैं। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की हेल्पलाइन +91 96433 03628 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें