Search
Close this search box.

सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए NH-34 बना एकल मार्ग, 14 से 23 जुलाई तक लागू रहेगा यातायात डायवर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद यातायात पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया हैं। आज 14 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (पूर्व में NH-58) को एकल मार्ग घोषित किया गया हैं। अब यह मार्ग कादराबाद बॉर्डर (थाना मोदीनगर क्षेत्र) से लेकर मेरठ तिराहा (थाना नंदग्राम क्षेत्र) तक एकतरफा रहेगा। मेरठ से गाज़ियाबाद आने वाली लेन को पूरी तरह कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित कर दिया गया हैं। इस लेन पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। गाज़ियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली लेन का उपयोग अब दोनों दिशाओं के वाहनों के लिए किया जाएगा। बढ़ती काँवड़ियों की संख्या और सुरक्षा के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया हैं। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात किया गया हैं। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई हैं कि यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करें और निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!