स्कूल के बच्चों संग एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों ने ऑफिस पहुंचकर बांधी राखी

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के कार्यालय पहुंचकर उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों ने एसीपी जियाउद्दीन अहमद की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और अपनत्व का संदेश दिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली बच्चों के एसीपी कार्यालय पहुंचने पर माहौल खुशनुमा हो गया। बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ एसीपी को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने भी बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं हैं, बल्कि यह आपसी स्नेह, सम्मान, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला पर्व हैं। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर राखी बांधने से पुलिस और समाज के बीच अपनत्व एवं विश्वास की भावना का सकारात्मक संदेश सामने आया। इस दौरान बच्चों ने भी पुलिस अधिकारी के साथ बातचीत की और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा, सहयोग, भाईचारे और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। वहीं, पुलिस अधिकारी द्वारा बच्चों के साथ इस तरह त्योहार मनाने से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास को बढ़ावा देने की पहल भी दिखाई दी। रक्षाबंधन के इस अवसर पर स्कूली बच्चों और एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के बीच हुई यह आत्मीय मुलाकात भाईचारे, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती नजर आई।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें