||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में करीब नौ साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा घरेलू विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक युवक को उसके साले और रिश्ते के भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल भी बरामद हुई हैं। मामला मंगलवार 1 सितंबर 2026 का हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, तरूण का अपनी पत्नी चंचल के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर तरूण को इलायचीपुर रोड स्थित रामपार्क के एक ऑफिस में बुलाया गया था। वहां, कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोप हैं कि उस दौरान उस पर गोली चला दी गई। गोली लगने से तरूण घायल हो गया।
बहन के पति से विवाद को लेकर बना था तनाव
एसीपी लोनी राम किशन राना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश शर्मा और सागर उर्फ शैलेन्द्र शर्मा आपस में चचेरे भाई हैं। तरूण, आकाश की बहन चंचल का पति हैं। पुलिस के अनुसार, तरूण और चंचल के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनती रही थी। घटना से पहले तरूण को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद उसे ऑफिस बुलाया गया, जहां विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
एसीपी के अनुसार, घटना के बाद ट्रोनिका सिटी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। बुधवार 2 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर केयर ग्रुप बिल्डिंग के पास पुलिस ने दबिश देकर आकाश शर्मा और सागर उर्फ शैलेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल बरामद की हैं। बरामदगी के बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27 भी बढ़ाई गई हैं।
आकाश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक, आकाश शर्मा के खिलाफ दिल्ली के थाना सोनिया विहार में पहले से गैर इरादतन हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, मामले में घायल तरूण का उपचार कराया जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India







