रक्षाबंधन पर मुरादनगर थाने में दिखी खाकी की आत्मीयता, पुलिसकर्मियों ने निभाया भाई का फर्ज

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद/मुरादनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुरादनगर थाने में खाकी वर्दी के पीछे छिपी मानवीय संवेदनाओं की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। एक महिला, जिसका कोई भाई नहीं था, रक्षाबंधन के अवसर पर मुरादनगर थाने पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़कर भाई का फर्ज निभाया और महिला को बहन का आत्मीय सम्मान दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य, चौकी इंचार्ज सचिन कुमार और एसएसआई दिलावर सिंह ने महिला के साथ भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को साझा करते हुए उसे अपनापन और सम्मान दिया। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार से महिला भावुक नजर आई और रक्षाबंधन का पर्व उसके लिए यादगार बन गया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना भी खाकी के मानवीय दायित्व का हिस्सा हैं। पुलिसकर्मियों ने कहा कि हर बेटी और बहन की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर पुलिस और आम नागरिकों के बीच आत्मीयता एवं विश्वास का यह रिश्ता समाज में सकारात्मक संदेश देता हैं। मुरादनगर थाने में मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह ‘खाकी और आत्मीयता’ की एक ऐसी मिसाल बन गया, जिसमें वर्दी ने इंसानियत और भाईचारे का फर्ज भी निभाया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें