कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए डीसीपी नगर का निरीक्षण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नगर जोन धवल जायसवाल ने सोमवार को थाना मधुबन बापुधाम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिल्ली-मेरठ रोड पर यात्रा के लिए निर्धारित लेन में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहे।

इसी क्रम में डीसीपी जायसवाल ने मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की समीक्षा की गई तथा निगरानी की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गौरतलब हैं कि गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ हैं। विभिन्न स्थानों पर कांवड़ शिविरों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा सुविधा और पेयजल की व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटर किया जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें