||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। लोनी में महिला से चेन छिनैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटर साइकिल और छिनैती की रकम में से बचे 16 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना लोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र यूनुस, निवासी सुल्तान नगर, मुस्तफाबाद, लोनी, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई हैं।
निठोरा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस टीम निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छिनैती की घटना में शामिल आरोपी मोटरसाइकिल से निठोरा की तरफ से आने वाले हैं। कुछ देर बाद मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो भागते समय उनकी मोटर साइकिल फिसल गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
महिला के गले से चेन छीनने का आरोप
एसीपी लोनी रामकिशन राना के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी दानिश के साथ 23 अगस्त 2026 की रात मुस्तफाबाद स्थित सितारा मस्जिद वाले रोड पर एक परचून की दुकान में बैठी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात की थी। पुलिस के मुताबिक, चेन बेचने के बाद आरोपी के हिस्से में करीब 40 हजार रुपये आए थे। इसमें से खर्च करने के बाद बचे 16 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देने का आरोप
पुलिस जांच में आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर साइकिल चोरी की बताई गई हैं। इसके अलावा उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और कारतूस भी मिला हैं। पुलिस ने एक मुथूट फाइनेंस की पर्ची भी बरामद की हैं।
फरार साथी की तलाश तेज
मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी दानिश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दें रही हैं। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, आसिफ के खिलाफ कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में छिनैती और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।वहीं, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India







