![]()
निवाड़ी क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़; पुलिस पर फायरिंग के दौरान तीन जवान घायल, दो बदमाश फरार, दो पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को थाना निवाड़ी क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के कथित कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र उर्फ टिंडी उर्फ टिड्डी को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गाज़ियाबाद के थाना मसूरी और बागपत के थाना खेकड़ा में दर्ज मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर दोनों जनपदों से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह आरोपी पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए धर्मेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, खोखे, एक चोरी की बाइक और नकदी बरामद करने का दावा किया हैं।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदी
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की ओर से जारी प्रेस नोट तथा डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच की ऑपरेशन टीम के प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी अपने साथियों के साथ थाना निवाड़ी क्षेत्र में गंगनहर के रास्ते से कहीं जाने वाला हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और स्वाट टीम के साथ गंगनहर पटरी पर मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते के सामने घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे गाज़ियाबाद की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय तेज रफ्तार में बाईं ओर मुड़कर गंगनहर पटरी से मेरठ की दिशा में भागने लगे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की ऑपरेशन टीम ने उनका पीछा किया।
![]()
कच्चे रास्ते पर फिसली बाइक, पेड़ों की आड़ लेकर फायरिंग
पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने आगे जाकर बाइक को बाईं ओर कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। तेज रफ्तार के कारण बाइक फिसल गई और तीनों बदमाश बाइक सहित गिर पड़े। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर पेड़ों की आड़ में छिप गए और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। पुलिस का कहना हैं कि बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार और हेड कांस्टेबल हिमांशु मलिक घायल हो गए। इसके अलावा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल वरुण वीर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी एक-एक गोली लगी। वहीं, क्राइम ब्रांच ऑपरेशन टीम के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के कान के पास से गोली निकलने की बात प्रेस नोट में बताई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गए।
![]()
अस्पताल में घायल बदमाश की मौत
दरअसल, मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए मुरादनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ टिंडी उर्फ टिड्डी पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई। वह गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में निठौरा रोड स्थित 54 बीघा गोपाल फार्महाउस का निवासी बताया गया हैं। उसका मूल पता ग्राम बुरावली, थाना आदमपुर, जनपद अमरोहा बताया गया हैं।
दो जनपदों में वांछित था आरोपी, एक लाख रुपये का था इनाम
पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के खिलाफ गाज़ियाबाद और बागपत में दर्ज मामलों के अतिरिक्त लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 15 अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। बागपत जनपद के थाना खेकड़ा में 8 नवंबर 2024 को रात के समय एक घर में घुसकर चोरी किए जाने के मामले में मुकदमा संख्या 388/2024 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर धर्मेंद्र का नाम प्रकाश में आया था। इसी थाना क्षेत्र में 27 जून 2025 को भी रात के समय घर में घुसकर चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 202/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले की विवेचना में भी धर्मेंद्र का नाम सामने आया था। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। वहीं, 29 जून 2025 को थाना मसूरी क्षेत्र में एक घर में कथित तौर पर लूट के इरादे से घुसकर मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में मुकदमा संख्या 191/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में भी विवेचना के दौरान धर्मेंद्र का नाम सामने आया था। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
वर्ष 2019 में भी पुलिस मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी वर्ष 2019 में भी आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में आया था। उस समय शामली जनपद से उस पर 15 हजार रुपये और गाज़ियाबाद से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसे एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बावजूद उस पर आगे भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगे और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज होते रहे। बता दें कि, लगातार आपराधिक घटनाओं में कथित संलिप्तता को देखते हुए पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने संबंधित मामलों के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया था।
मुठभेड़ में क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, घटनास्थल से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया हैं: जिसमें, 32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस, 15 खोखे कारतूस, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और 2,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा हैं कि बरामद बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। बाइक के संबंध में आगे की जांच की जाएगी।
फरार दो बदमाशों की तलाश जारी
इस मुठभेड़ में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत के बाद पुलिस के सामने उसके साथ मौजूद दो अन्य बदमाशों को पकड़ने की चुनौती हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए, उनकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। घटना के संबंध में थाना निवाड़ी, पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
गाज़ियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को दो जनपदों में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा हैं। हालांकि, मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों, बरामदगी और फरार आरोपियों की भूमिका की पुष्टि आगे की पुलिस जांच और वैधानिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India