गाज़ियाबाद में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, 9 उपनिरीक्षक पुलिस लाइन्स भेजे गए

SHARE:

जोनल पुलिस उपायुक्त ने कर्तव्यपालन में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, लोनी थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच के आदेश; दो उपनिरीक्षकों को चेतावनी

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया हैं। आम नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित जोनल पुलिस उपायुक्त द्वारा बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इसके तहत अलग-अलग थानों में तैनात नौ उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन्स स्थानांतरित कर दिया गया हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में उदासीनता सामने आने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने और आम जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।

इन नौ उपनिरीक्षकों को किया गया पुलिस लाइन्स स्थानांतरित

पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, थाना विजयनगर में तैनात उपनिरीक्षक जीवेश कुमार देव और उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन्स भेजा गया हैं। इसी प्रकार थाना सिहानी गेट में तैनात उपनिरीक्षक पंकज कुमार वर्मा, थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक हर्षमणि तिवारी तथा थाना इंदिरापुरम में तैनात उपनिरीक्षक मनोज बालियान के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त थाना शालीमार गार्डन में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, थाना लोनी में तैनात उपनिरीक्षक बब्लू राणा तथा थाना ट्रोनिका सिटी में तैनात उपनिरीक्षक नीरज कुमार को भी पुलिस लाइन्स स्थानांतरित किया गया हैं।

लोनी थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच, दो उपनिरीक्षकों को चेतावनी

प्रेस नोट में यह भी बताया गया हैं कि थाना लोनी के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह के विरुद्ध प्रारंभिक जांच की जा रही हैं। वहीं, थाना लोनी बॉर्डर में तैनात उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह और थाना ट्रोनिका सिटी में तैनात उपनिरीक्षक धनन्जय को चेतावनी दी गई हैं। इस प्रकार पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामलों को लेकर अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की गई हैं। इसमें नौ उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण, एक प्रभारी निरीक्षक की प्रारंभिक जांच और दो उपनिरीक्षकों को चेतावनी शामिल हैं।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम नागरिकों की जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यपालन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी हैं कि वह अपने पास आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुने और उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करे। पुलिस आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया हैं कि पुलिस व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनता को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का उचित समाधान करना हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थानों और पुलिस कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त संदेश

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया हैं कि पुलिस विभाग में पद और जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करना अनिवार्य हैं। जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा इसमें लापरवाही बरती जाती हैं तो उसके विरुद्ध विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती हैं। पुलिस विभाग की प्राथमिकता हैं कि आम नागरिकों को न्यायसंगत, पारदर्शी और समयबद्ध पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाए। ऐसे में अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यों की निगरानी करने और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों में जवाबदेही सुनिश्चित करने और आम जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील पुलिस व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें