गाज़ियाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने दिलाई एकता की शपथ, सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

SHARE:

मुरादनगर कार्यालय में लौह पुरुष की 151वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन में भी राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने मुरादनगर स्थित अपने कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकजुटता को सुदृढ़ करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे सरदार पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल को आधुनिक भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए लौह पुरुष के नाम से जाना जाता हैं। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी निर्णायक भूमिका ने भारत को एक मजबूत और संगठित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और देश की अखंडता के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को मजबूत करना हैं। यह दिवस प्रत्येक नागरिक को याद दिलाता हैं कि राष्ट्र की मजबूती उसकी एकता और सामूहिक जिम्मेदारी में निहित हैं।

पुलिसकर्मियों ने लिया राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित शपथ कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने और समाज में एकता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला संकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी की निरंतर जिम्मेदारी हैं। एक राष्ट्र, एक भावना और एकता के संकल्प के साथ गाज़ियाबाद पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 151वीं जयंती पर नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें