गाज़ियाबाद में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार, 969 ग्राम स्मैक और 1.74 लाख रुपये बरामद

SHARE:

शालीमार गार्डन पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत डीएलएफ क्षेत्र में की कार्रवाई, 860 पुड़ियों में पैक स्मैक भी बरामद; पुलिस के मुताबिक महिला गैंग की लीडर, दिल्ली से लाकर आसपास के इलाकों में कराती थी सप्लाई

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना शालीमार गार्डन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी और बिक्री में कथित रूप से संलिप्त तीन पुरुषों और एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 860 छोटी-छोटी पुड़ियों सहित कुल 969 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक की बिक्री से प्राप्त 1,74,990 रुपये नकद, पीली धातु की तीन अंगूठियां और अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा डीएलएफ, शालीमार गार्डन क्षेत्र में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना शालीमार गार्डन में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

महिला बताई जा रही गैंग की लीडर, दिल्ली से लाकर कराती थी स्मैक की सप्लाई

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान स्मैक की खरीद-फरोख्त और उसके वितरण से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला समीना इस गैंग की कथित लीडर हैं। वह दिल्ली से चोरी-छिपे स्मैक खरीदकर लाती थी और इसके बाद अन्य आरोपियों को आसपास के क्षेत्रों में बेचने के लिए देती थी। आरोपियों के कथित खुलासे के अनुसार, स्मैक को सफेद रंग की छोटी-छोटी पॉलीथिन में भरकर पुड़ियां तैयार की जाती थीं। इन पुड़ियों को नशा करने वाले लोगों को आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर 300 से 400 रुपये प्रति पुड़िया की कीमत पर बेचा जाता था। इस अवैध कारोबार से मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में इस्तेमाल करते थे। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने स्मैक की बिक्री से प्राप्त पैसों से पीली धातु की अंगूठियां खरीदी थीं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए 1,74,990 रुपये को भी स्मैक बिक्री की रकम बताया गया हैं।

पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार बदलते थे किराये के मकान

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किराये के मकानों और फ्लैटों में रहते थे। वे करीब एक-दो महीने के अंतराल पर अपना किराये का मकान या फ्लैट बदल लेते थे, ताकि उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को न मिल सके। आरोपियों ने बताया कि जिस फ्लैट से संबंधित उनका ठिकाना था, उसे भी करीब एक महीने पहले ही किराये पर लिया गया था और जल्द ही उसे खाली करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौ. आर्यन (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र मौ. कलीम, निवासी ए-1/19, डीएलएफ, थाना शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद, स्थायी निवासी गांव सनखेड़ा, थाना तिकुनिया, जिला लखीमपुर खीरी, दूसरे की पहचान ईमामुद्दीन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र तोफिद अली, निवासी ए-1/19, डीएलएफ, थाना शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद, स्थायी निवासी गांव चखरा, थाना निघासन, जिला लखीमपुर खीरी, तीसरे की पहचान इमरान (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र मोहसिन, निवासी ई-44/बी-13, न्यू सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली और पांचवी की पहचान समीना (उम्र करीब 32 वर्ष) पत्नी सरोज अहमद, निवासी ए-1/19, डीएलएफ, थाना शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद, स्थायी निवासी मस्जिद के सामने, झुग्गी कलंदर कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई हैं।

एक करोड़ की स्मैक समेत लाखों की बरामदगी

शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया हैं: जिसमें, 860 पुड़ियों सहित कुल 969 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई हैं। वहीं, स्मैक बिक्री के 1,74,990 रुपये नकद और पीली धातु की तीन अंगूठियां सहित अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना हैं कि बरामद स्मैक और अन्य सामान को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई हैं।

इमरान और समीना का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, आरोपी इमरान के खिलाफ थाना लिंक रोड में चोरी का एक मुकदमा तथा दिल्ली में चोरी के तीन मुकदमे पहले से पंजीकृत बताए गए हैं। इसके अलावा गिरफ्तार महिला समीना के खिलाफ थाना सीमापुरी, दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मुकदमे पंजीकृत होने की जानकारी पुलिस ने दी हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत अपराधियों, अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में शालीमार गार्डन पुलिस की इस कार्रवाई में कथित स्मैक तस्करी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस मामले में पुलिस अब स्मैक की खरीद के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें