![]()
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई गई शपथ, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुलिस कार्यालय परिसर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे. रविन्दर गौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने पुलिस कार्यालय परिसर में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत और संगठित राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा हैं। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश
पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला संकल्प नहीं हैं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की निरंतर जिम्मेदारी हैं। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, शांति और विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हैं। पुलिस विभाग की जिम्मेदारी हैं कि वह कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करे और समाज में एकता एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने तथा पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प
राष्ट्रीय एकता दिवस के इस कार्यक्रम के माध्यम से गाज़ियाबाद पुलिस ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना और पुलिस बल में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस प्रकार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India