||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं। क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह गाज़ियाबाद, दिल्ली और हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए वाहनों को मांग के अनुसार अच्छी कीमत पर बेचकर आरोपी मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने थाना लिंक रोड क्षेत्र से जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान: धीरज कुमार उर्फ राहुल अरोड़ा, पुत्र शम्भू साहनी, निवासी राजवंशीनगर, शास्त्रीनगर, पटना, बिहार, उम्र 27 वर्ष, दूसरे की प्रिन्स कुमार, पुत्र मदन राय, निवासी ग्राम सरना महुआ, वैशाली, बिहार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई हैं।
चार चोरी की कारें बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार चोरी की कारें बरामद की हैं। इनमें तीन क्रेटा और एक वैगनार कार शामिल हैं।
गिरोह के तीन सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी हैं। इनमें राज उर्फ राजकुमार को 30 अगस्त 2026 को थाना लिंक रोड से तथा 9 सितंबर 2026 को मुठभेड़ के दौरान थाना इन्द्रापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा गुड्डू कुमार और छोटू कुमार को क्राइम ब्रांच द्वारा जेल भेजा जा चुका हैं। इनके कब्जे से चोरी की दो कारें पहले ही बरामद की जा चुकी हैं।
छोटू को बताया गैंग का लीडर
एसीपी क्राइम अमित सक्सेना के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहन चोरी करने और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाला संगठित गिरोह सक्रिय हैं। गिरोह में पटना निवासी गुड्डू कुमार और छोटू तथा दिल्ली निवासी कुनाल उर्फ ताऊ उर्फ राहुल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छोटू कुमार गैंग का लीडर हैं। गिरोह के सदस्य मांग के अनुसार गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर से चार पहिया वाहन चोरी करते थे और बाद में चोरी के वाहनों को अच्छी कीमत पर बेच देते थे। वाहनों की बिक्री से होने वाले मुनाफे को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
पुलिस कर रही आपराधिक इतिहास की जांच
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी किए गए वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India