||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत 26 वर्षीय युवक को घटना वाले दिन ही बरामद कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद की गई।
30 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके करीब 26 वर्षीय पुत्र का देवेन्द्र गिरी, तनिष्क, मयंक और सुमित ने अपहरण कर लिया हैं। तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और अपहृत की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
नाकाबंदी कर अपहृत युवक को कराया बरामद
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। पुलिस के अनुसार, अथक प्रयासों के बाद 30 सितंबर को ही अपहृत युवक को अपहरण में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार से बरामद कर लिया गया। युवक को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2)/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
3 अक्टूबर को चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में वांछित चारों आरोपियों को 3 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र गिरी (45), तनिष्क (21), मयंक (19) और सुमित (20) के रूप में हुई हैं। सभी आरोपी राजीव गार्डन, थाना लोनी बॉर्डर, गाज़ियाबाद के निवासी बताए गए हैं।
बेटी के घर जाने से नाराज होकर किया अपहरण
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप कुमार मौर्य के अनुसार, पूछताछ में मुख्य आरोपी देवेन्द्र गिरी ने बताया कि उसकी करीब 22 वर्षीय बेटी 30 सितंबर को अपने घर से वादी के घर चली गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर वह गुस्से में अपने बेटों तनिष्क और मयंक तथा भतीजे सुमित के साथ वादी के घर पहुंचा। आरोप हैं कि वहां से वादी के पुत्र को घर के बाहर बुलाकर चारों उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि बन्थला नहर के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर चारों अपहृत युवक को कार में छोड़कर फरार हो गए थे।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना लोनी बॉर्डर पर एक अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India