Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कुख्यात लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक कुख्यात लुटेरा घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया हैं। एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, यह घटना 27 मई की रात हुई, जब विजयनगर थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की और रॉयल टावर की ओर बाइक मोड़ दी।

पुलिस ने तत्काल पीछा किया और हिण्डन बैराज से करीब 500 मीटर आगे आरोपी बाइक से संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। पुलिस ने जब उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने जवाब में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। दरअसल, घायल बदमाश की पहचान पुनीत पुत्र विनोद, निवासी दुर्गापुरी चौक, थाना हर्ष विहार, दिल्ली के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार पुनीत मूल रूप से जेवर, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला हैं। घटनास्थल से एक चोरी की बाइक, दो लूटे गए मोबाइल, ₹1640 नकद और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ हैं।

एसीपी के मुताबिक, पुनीत को इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल गाज़ियाबाद में भर्ती कराया गया हैं और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। पूछताछ में पुनीत ने कबूल किया हैं कि वह एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह भीड़भाड़ वाले बाजारों से मोटरसाइकिल चुराकर, उन्हीं वाहनों का उपयोग लूट के लिए करता और छीना गया सामान सस्ते दामों पर बेच देता था। गाज़ियाबाद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक और अपराधी कानून की गिरफ्त में आ गया हैं। एनसीआर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!