अंकुर विहार और लोनी बॉर्डर पुलिस की संयुक्त पहल, महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। थाना अंकुर विहार क्षेत्र में आयोजित इस संयुक्त महिला चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार, ग्रामीण जोन, अमरदीप कुमार मौर्या तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद, शुचिता सिंह ने सहभागिता की। उनके साथ थाना प्रभारी अंकुर विहार योगेंद्र पंवार, थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर मुकेश कुमार सोलंकी और मिशन शक्ति टीम भी मौजूद रही। अंकुर विहार एवं लोनी बॉर्डर थानों की संयुक्त सहभागिता से आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करना रहा।
महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
महिला चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ अपने अधिकारों की जानकारी होना भी बेहद आवश्यक हैं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें और अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहें। यदि उनके साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न, छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार अथवा अन्य कोई समस्या होती हैं, तो वे चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन की योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर वे अपने जीवन को अधिक सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बना सकती हैं। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने परिवार और आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
शिकायतों को गंभीरता से लेकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
महिला चौपाल के दौरान महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को भी सुना गया। प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाना और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी हैं। इसके लिए पुलिस, परिवार और समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महिला चौपाल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जिसके माध्यम से पुलिस सीधे महिलाओं तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करती हैं। अंकुर विहार और लोनी बॉर्डर क्षेत्र में आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को जागरूक रहने, अपने अधिकारों को पहचानने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया गया। गाज़ियाबाद पुलिस का संदेश है कि महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता एक सशक्त समाज की बुनियाद हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रतिबद्ध हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India