गाज़ियाबाद: मेरठ हाईवे के पास आंबेडकर पार्क के निकट मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी मुरादनगर पुलिस

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे रोड के पास आंबेडकर पार्क के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से शव पड़े होने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने आमजन से मृतक की पहचान कराने में सहयोग करने की अपील की हैं।

कंट्रोल रूम से मिली शव पड़े होने की सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि आंबेडकर पार्क के निकट मेरठ हाईवे रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। मृतक को उचित माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मुरादनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शरीर पर नहीं मिले जाहिरा चोट के निशान

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट दिखाई नहीं दी। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित चिकित्सकीय एवं कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, मृतक की पहचान और मृत्यु से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया
पुलिस ने अज्ञात मृतक की पहचान के लिए उसके शारीरिक हुलिए और कपड़ों का विवरण साझा किया हैं, ताकि परिजन, परिचित या उसे पहचानने वाले लोग पुलिस से संपर्क कर सकें।

मृतक का हुलिया इस प्रकार हैं:

• अनुमानित लंबाई: करीब 5 फीट 7 इंच। • बाल: काले रंग के। • चेहरा: हल्की मूंछ और दाढ़ी। • टी-शर्ट: गहरे हरे रंग की फुल बाजू की टी-शर्ट। • पैंट: काले रंग का लोअर। • बनियान: सफेद रंग की। • चप्पल: सफेद रंग की क्रॉक्स चप्पल। • विशेष पहचान चिह्न: दाएं हाथ की बाजू पर हरे रंग की स्याही से “P K G C” गुदा हुआ हैं। • कलाई पर निशान: कलाई में रुद्राक्ष लगा हुआ धागा पहने हुए था।

शव के पास नहीं मिला मोबाइल या पहचान पत्र

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र अथवा ऐसा अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल की जा सके। इसी वजह से पुलिस ने मृतक का हुलिया सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवरण से संबंधित किसी व्यक्ति को पहचानता हैं या उसके लापता होने की जानकारी रखता हैं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

पुलिस ने आमजन से की सहयोग की अपील

मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस ने दो संपर्क नंबर जारी किए हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास मृतक के संबंध में कोई जानकारी हैं, तो वह नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकता हैं।

संपर्क नंबर:

• मोबाइल नंबर: 6387687719
• थाना मुरादनगर सीयूजी नंबर: 7839869087

पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि मृतक के हुलिए, कपड़ों, हाथ पर बने विशेष निशान अथवा अन्य किसी जानकारी के आधार पर पहचान होने पर तुरंत सूचित करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में मदद मिल सके।

फिलहाल, मृतक की पहचान और मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस द्वारा पंचायतनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। मामले में आगे की जानकारी संबंधित पुलिस या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें