Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ और महिला को जबरन तलाक दिलाने का सनसनीखेज मामला, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद/दिल्ली। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जिसमें एक महिला ने अपने देवर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। यही नहीं, महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया, बुरी तरह मारा-पीटा और उसके पति से उसे जबरन तलाक दिलवाई गई।

आपको बता दें कि दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके की रहने वाली महिला की शादी 16 साल पहले जान मोहम्मद नामक शख्स से हुई थी। वह वर्तमान में गाज़ियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के ग्राम सौंदा में अपने ससुराल में रहती थी। महिला का कहना हैं कि उसका देवर मुरसलीन शराबी और आवारा किस्म का व्यक्ति हैं, जो उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ लगातार छेड़छाड़ करता आ रहा था। 23 जून 2025 को जब उसने फिर से गलत हरकत की, तो लड़की ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

महिला ने जब देवर का विरोध किया और पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो मुरसलीन आगबबूला हो गया। उसने अपनी भाभी महिला को गालियां दीं और धमकी दी कि उसे इस घर से निकाल देगा। रात में महिला के पति के आने के बाद, ससुराल के अन्य सदस्यों – मुरसलीन, उसकी पत्नी, सास, और अन्य लोगों ने मिलकर पीड़ित महिला के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसी रात तीन तलाक दें दी।

पीड़िता का कहना हैं कि उसे दो दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। जब 26 मई को उसके भाई कासिम और चाचा सरताज उसे लेने आए, तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस बात की शिकायत उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया।

पुलिस में शिकायत दर्ज 

पीड़ित महिला ने थाना निवाड़ी में तहरीर देकर ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की हैं। उसने अपनी और अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई हैं। लेकिन, पुलिस मामले में लिपा-पाती कर रही हैं।

पुलिस क्या कहती हैं? 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, और आरोपी खुलेआम घूम कर अपनी दबंगई का परिचय दें रहे हैं। इतने गंभीर मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। एक तरफ महिलाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे करती हैं। वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं का इस तरीके से उत्पीड़न हो रहा हैं। लिहाजा, संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि मामले पर तत्काल संज्ञान लिया जाए ताकि पीड़िता की कानून में आस्था बनी रहे और उसे निष्पक्ष न्याय मिल सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!