गाज़ियाबाद: बंथला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

लोनी में गाज़ियाबाद पुलिस की पहल, महिला अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दी गई विस्तृत जानकारी

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त लोनी, ग्रामीण जोन राम किशन के नेतृत्व में थाना लोनी क्षेत्र की बंथला चौकी के अंतर्गत महिला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लोनी योगेंद्र सिंह तथा मिशन शक्ति टीम ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

महिला अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिला चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजगता एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की ओर से संचालित महिला सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने, अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

चौपाल में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं तथा बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी समस्या, उत्पीड़न या सुरक्षा संबंधी परेशानी का सामना करने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें अपने अधिकारों के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाना हैं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश

महिला चौपाल के दौरान महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनके प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए एक सहज मंच उपलब्ध कराना तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाना हैं। महिला चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस महिलाओं की समस्याओं को समझने, उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं।

महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध गाजियाबाद पुलिस

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बंथला चौकी क्षेत्र में आयोजित महिला चौपाल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को संदेश दिया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें