||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में अब तक 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। घटना ने पूरे जिले को हिला दिया था, जब 25 मई की रात ग्रेटर नोएडा की पुलिस टीम पर ग्राम नाहल में दबिश के दौरान पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
क्या हुआ था 25 मई की रात?
थाना फेस-3 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से उपनिरीक्षक सचिन राठी अपनी टीम के साथ हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त कादिर पुत्र खुशेंद उर्फ खुर्शीद को पकड़ने ग्राम नाहल पहुंचे थे। पुलिस ने कादिर को दबोच भी लिया था, लेकिन मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और अचानक पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमले में सिपाही सौरभ के सिर में गोली लगी, जबकि सिपाही सोनित भी घायल हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने कादिर समेत कई अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर कई धाराओं में मामला पंजीकृत किया।
गिरफ्तारी का सिलसिला और पुलिस मुठभेड़
दरअसल, घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें शुरू कीं। शुरुआती कार्रवाई में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 27 मई को थाना मसूरी पुलिस ने 8 और अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा। इनमें, कई स्थानीय निवासी शामिल हैं, जिनमें से कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया हैं। इसी दिन एक पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रहमान पुत्र मुजम्मिल को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
आपको बता दे की पकड़े गए आरोपियों के नाम 1- कादिर पुत्र खुशेंद उर्फ खुर्शीद, 2- अब्दुल सलाम पुत्र अबरार, 3-नन्नू पुत्र इलयास, 4- मुशाहिद पुत्र महराज, 5- अब्दुल खालिक पुत्र महमूद, 6- जावेद पुत्र शमशाद, 7- मुरसलीन पुत्र चाँद, 8- इनाम पुत्र शमशाद, 9- महताब पुत्र बहाव, 10- मेहराज पुत्र जमशैद, 11- जावेद पुत्र अब्बास, 12- हसीन पुत्र युनुस, 13- मुरसलीम पुत्र हसरत, 14- अब्दुल रहमान पुत्र मुजम्मिल (पुलिस मुठभेड़ में घायल) है हैं।
क्या बोले अधिकारी?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी कुछ और नामों की तलाश जारी हैं, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं, जिसमें बीएनएस की कई धाराएं व सीएलए एक्ट शामिल हैं।
पृष्ठभूमि और आगे की कार्यवाही
अब्दुल रहमान और कादिर जैसे अभियुक्त पहले से ही हत्या व अन्य संगीन अपराधों में वांछित थे। पुलिस अब इस हमले की साजिश, भीड़ जुटाने और हमले की मंशा के पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं।
मसूरी थानाक्षेत्र के ग्राम नाहल में पुलिस कार्रवाई से दहशत, गांव में पसरा सन्नाटा
मसूरी थानाक्षेत्र के ग्राम नाहल में इस हालिया घटना के बाद गांव के लोग बुरी तरह डरे और सहमे हुए हैं। पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। हालात ऐसे हैं कि मासूम और बेगुनाह लोग भी डर के माहौल में जीने को मजबूर हो गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और व्यापक स्तर पर छापेमारी की जा रही हैं। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से गांव के कई लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, ताकि पुलिस कार्रवाई से बच सकें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की इस सख्ती में बेगुनाह लोगों को भी घसीटा जा रहा हैं, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल हैं। ग्रामीणों ने मांग की हैं कि पुलिस केवल दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई करे और निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









