Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने मोदीनगर थाने पर किया सम्मेलन, बीट पुलिसिंग को बताया जनसेवा की रीढ़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त द्वारा बृहस्पतिवार को थाना मोदीनगर पर ग्रामीण जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों, बीट उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में पुलिस आयुक्त ने जनता केंद्रित पुलिसिंग एवं बीट पुलिसिंग प्रणाली (BPO) पर विशेष बल देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक और शिकायतकर्ता से शालीन एवं मृदुल व्यवहार किया जाए, और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बीट पुलिस को दिए विशेष दिशा-निर्देश: 

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन के 11 थानों को 895 बीट क्षेत्रों में विभाजित किया गया हैं, जिनमें 352 बीट उपनिरीक्षक और 638 बीट पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक बीट पुलिस अधिकारी को सप्ताह में कम से कम तीन बार अपने बीट का दौरा करने और जनता से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

बीट पुलिस को सौंपे गए प्रमुख कार्य: 

• बीट क्षेत्र में गौकशी, सट्टा, जुआ, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम। • हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों और संगठित अपराध गैंगों पर निगरानी। • सभी सम्प्रदायों के गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क बनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना। • पसारा एजेंसियों से तालमेल व समन्वय। • डिजिटल वालंटियर्स, गणमान्य नागरिकों के साथ व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर निरंतर संपर्क।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक बीट की निगरानी और घटनाओं का अभिलेखीकरण सुनिश्वित करने के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी बीट बुक की समय-समय पर जांच करेंगे। जोनल उपायुक्तों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से ब्रीफ करें और उत्साहित करें।

पुलिस आयुक्त का संदेश: सेवा, संवेदना और समर्पण 

सम्मेलन के अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान ली गई शपथ की याद दिलाते हुए कहा कि “हर व्यक्ति, हर प्राणी हमारा हैं” की भावना से कार्य करें। उन्होंने पुलिस छवि को सशक्त एवं सम्मानजनक बनाने हेतु जनता से मधुर संबंध बनाए रखने का आह्वान किया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!