पुलिस आयुक्त का मसूरी थाने का निरीक्षण, दिए जनता केंद्रित पुलिसिंग के निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। बुधवार को पुलिस आयुक्त द्वारा ग्रामीण जोन के मसूरी थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनता के साथ मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए: जिसमें, निर्देशित किया गया कि थाना परिसर व बैरिक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, अधिकारीगण के बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो, आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया बनाया जाए, सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय स्थिति में हों और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था रहे, डाक ऑफिस, मालखाना और सीसीटीएनएस ऑफिस में दस्तावेज़ों व सबूतों का उचित रख-रखाव हो और सभी अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड अपडेटेड रहें। वहीं, निरीक्षण के दौरान अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। यह निरीक्षण नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग अनुभव दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें