||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार मामलों का खुलासा किया हैं। पुलिस की इन कार्रवाईयों में जुआ खेलते हुए पांच, अवैध हथियार के साथ एक, दुष्कर्म के मामले में एक और अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं।
1. रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार:
मुरादनगर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाँच युवकों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 4800 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष (मोदीनगर), आमिर, महबूब, अशरफ (मुरादनगर) और मनोज (हापुड़) शामिल हैं। वहीं, मामले में थाना मुरादनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
2. चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:
मुरादनगर। 13 मई की रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एकल उर्फ सेन्टी को ग्राम जलालाबाद की ओर से आते समय दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह तमंचे के बल पर लूटपाट करता हैं और पहले भी लूट, चोरी, एनडीपीएस व गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका हैं। मुरादनगर थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।
3. मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:
मुरादनगर। 11 मई को एक युवती ने थाना मुरादनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रिंकू त्यागी नामक युवक ने मेडिकल स्टोर में दवा के बहाने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 13 मई को पुलिस ने रिंकू त्यागी (निवासी बसंतपुर सैंतली) को विनस ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 64, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
4. अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:
मुरादनगर। 14 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दलजीत सिंह (निवासी फर्रुखाबाद) को ओएफएम गेट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 41 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक ठेके में सेल्समैन हैं और रात में ठेके बंद होने के बाद अधिक दामों पर शराब बेचता हैं।थाना मुरादनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को सराहना दी हैं। एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, थाना मुरादनगर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिली हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









