Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद में बैटरी चोरों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार, 24 बैटरियां बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के थाना सिहानी गेट की पुलिस टीम ने बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक स्कूटी और चोरी की गई कुल 24 बैटरियां बरामद की हैं।

आपको बता दें कि एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में थानाक्षेत्र में वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डीपीएस कट के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर हमदर्द ग्राउंड के पास उनकी स्कूटी फिसल गई और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसीपी के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में बदमाश आँशु उर्फ आश मोहम्मद के पैर में गोली लगी। वहीं, घटनास्थल से एक बैटरी मौके पर बरामद हुई, जबकि अभियुक्त प्रमोद की निशानदेही पर अन्य 23 बैटरियां बरामद की गईं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान आँशु उर्फ आश मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी दादरी और दूसरे की प्रमोद पुत्र डाल चन्द्र, निवासी ब्रिज बिहार, थाना मुरादनगर, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। लिहाजा, अभियुक्त आँशु पर विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रमोद पर थाना सिहानी गेट में 3 मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!