
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनपद के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया हैं। पुलिस उपायुक्त नगर, धवल जायसवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
दरअसल, पैदल गश्त के दौरान डीसीपी धवल जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के आदेश भी दिए ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 396









