Search
Close this search box.

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं समस्याएं, मौके पर आधा दर्जन मामलों का हुआ निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनका त्वरित निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में मुरादनगर थाने के एसओ शैलेन्द्र सिंह तोमर, मोदीनगर तहसील से कानूनगो राकेश शर्मा समेत पांच लेखपाल मौजूद रहे।

इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन फरियादियों ने भूमि विवाद, कब्जे और सीमांकन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर पहुंची टीम ने इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन मामलों का स्थल पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें जमीन विवादों के अलावा कुछ आपराधिक मामलों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

उधर, थाना मुरादनगर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य भी जारी हैं। परिसर में टाइल्स बिछाई जा रही हैं और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारा जा रहा हैं। बरसात के मौसम में परिसर में जलभराव की समस्या बनी रहती हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को कार्य करने में परेशानी होती हैं। यही कारण हैं कि इस निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, कार्यालय के अंदर भी पानी घुसने की समस्या हैं, जिसको लेकर समाधान की दिशा में विचार किया जा रहा हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!