


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आलोक प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) एवं सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण जोन) कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ ग्रामीण जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस पहल का उद्देश्य न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना हैं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को भी और अधिक मजबूत करना हैं। पैदल गश्त के दौरान जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। गाज़ियाबाद पुलिस की यह सक्रियता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









