||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन स्थित थाना खोड़ा का पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क और अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। साथ ही थानान्तर्गत जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) प्रणाली को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाई जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 429









