
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कौशाम्बी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल होकर गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, लूटी गई सोने जैसी पीली धातु की चैन और चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। आपको बता दें कि 08 मई को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी वैशाली कट की ओर से एक एक्टिवा सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह तेज रफ्तार में भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर पकड़ा गया। जिसकी पहचान साहिल वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी वैशाली थाना कौशाम्बी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं, जो मूल रूप से थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ का निवासी हैं।
पूछताछ में खुलासा:
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, साहिल वर्मा ने बताया कि वह अपने साथी अमित के साथ मिलकर स्कूटी और बाइक बदल-बदल कर चैन व मोबाइल लूट की घटनाएं करता था। कुछ दिन पहले इन्होंने मैक्स अस्पताल वैशाली के सामने एक महिला से चैन छीनी थी, और अगली ही शाम एक्सप्रेस अपार्टमेंट के पास एक राहगीर से मोबाइल छीना था। स्कूटी करीब 8-9 महीने पहले अरुणा पार्क, दिल्ली से चोरी की गई थी।
अपराधिक इतिहास:
साहिल वर्मा के खिलाफ गाज़ियाबाद व दिल्ली-एनसीआर में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









