Search
Close this search box.

विजयनगर मुठभेड़ में लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी, अवैध तमंचा व नगदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। विजयनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़ा गया अभियुक्त अभय उर्फ पोपई थाना विजयनगर क्षेत्र का रहने वाला हैं, जो अपने साथी के साथ NCR क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, 08 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कल पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागा बदमाश सजवान नगर कट के पास स्कूटी पर मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने स्कूटी से भागने की कोशिश की, लेकिन जल निगम गेस्ट हाउस के पास कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर अभियुक्त ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी (UP14 DQ 3443 – ग्रे एक्टिवा), 1 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 1 खोखा कारतूस और 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पूछताछ में खुलासा: 

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह और उसका साथी सुमित उर्फ अमन NCR क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों से स्कूटी और बाइक चुराकर राह चलते लोगों से लूटपाट करते थे। लूटा गया सामान आपस में बांट लेते थे। कल रात भी वारदात की फिराक में थे, लेकिन साथी पकड़ा गया और वह फरार हो गया था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: 

अभय उर्फ पोपई के खिलाफ लूट, चोरी, छिनैती और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!